टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पति अभिनव शुक्ला और पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश की पूजा करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रुबीना ने मुंबई में अपना नया ड्रीम होम खरीद लिया है। वायरल तस्वीरों में रुबीना व्हाइट प्रिंटेड सूट और रेड दुपट्टे में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में पूजा की थाली है और घर के प्रवेश द्वार पर फूल बिखरे दिखाई दे रहे हैं। वहीं अभिनव शुक्ला व्हाइट टी-शर्ट और पायजामे में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनकी जुड़वा बेटियां भी ब्लैक प्रिंटेड फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं। खास बात यह है कि रुबीना बेटियों के सिर पर कलश रखकर उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार घर में पहला कदम रखना सिखाती दिख रही हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, अब तक रुबीना दिलैक या अभिनव शुक्ला ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नए घर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। न उन्होंने घर खरीदने की घोषणा की है और न ही गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बावजूद फैन पेजों पर दावा किया जा रहा है कि कपल ने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है। फिलहाल फैंस उनकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---