Khatron Ke Khiladi 15 Big Update: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का फैंस बढ़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में रोहित शेट्टी के शो से एक बड़ी खबर सामने आई है. खबरें हैं कि शो के 15वें सीजन शुरू होने से पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी' से दो हसीनाएं बाहर निकल गई हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हुई यह दो एक्ट्रेसेस हिना खान और सना मकबूल हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वें सीजन में नजर आई हिना खान 15वें सीजन का हिस्सा भी बनने वाली थी. खबरें तो यह भी सामने आ रही हैं कि शो के लिए जरूरी फॉर्मेलिटीज और कॉन्ट्रैक्ट तक भी पूरे कर लिए गए थे. लेकिन सीरियस हेल्थ इशू के चलते आखिरी वक्त में हिना को शो से बाहर होना पड़ा. यह तो सभी जानते हैं कि हिना खान पिछले साल से स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---