बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के जुहू स्थित उनकी मां के घर से करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने 47 वर्षीय राशि छाबड़िया को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला पिछले कई वर्षों से परिवार के संपर्क में थी और रवीना की 86 वर्षीय मां की देखभाल करती थी। पुलिस के अनुसार, राशि ने परिवार का भरोसा जीतने के बाद घर की तिजोरी से सोने-हीरे के गहने और महंगी घड़ियां चुरा लीं। जब सामान गायब होने का पता चला तो परिवार ने जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में राशि ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन सबूत मिलने के बाद उसके बयान बदल गए। शिकायत के बाद जुहू पुलिस ने 21 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से कुछ चोरी की गई घड़ियां बरामद की हैं। आरोपी ने दावा किया है कि बाकी गहने उसने जगदीश नाम के व्यक्ति को दिए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी ज्वेलरी की तलाश में जुटी हुई है।