इस वक्त बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर चर्चा का नया विषय छेड़ दिया है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रवीना के इस बदले हुए अंदाज़ के पीछे की वजह क्या है।वायरल तस्वीरों में 53 साल की रवीना टंडन बेहद सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं। सिर पर दुपट्टा, कंधे पर बैग और साधारण-सी साड़ी पहने एक्ट्रेस का अंदाज़ उनके ग्लैमरस अवतार से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, कैमरों की नजर पड़ते ही रवीना अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती भी नजर आईं, जिसने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन रवीना को इस तरह सादगी भरे अंदाज़ में देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनकी हालत को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो कई यूजर्स उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि स्टारडम के बावजूद रवीना का यह सादा रूप दिल जीत लेने वाला है। वैसे तो रवीना टंडन अक्सर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हर बार जब वह किसी इवेंट या आउटिंग पर नजर आती हैं, उनका फैशन स्टेटमेंट चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन इस बार उनका यह बेहद साधारण और चेहरा छिपाता हुआ अंदाज़ लोगों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

---विज्ञापन---

यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर रवीना को अपना चेहरा छिपाने की जरूरत क्यों पड़ी। क्या वह किसी खास वजह से कैमरों से बच रही थीं? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है? तो आखिर क्या है रवीना टंडन की इन वायरल तस्वीरों का पूरा सच? क्यों सड़क पर सादगी भरे लुक में नजर आईं राशा थडानी की मम्मी? और आखिर किस वजह से उन्होंने कैमरों से दूरी बनाने की कोशिश की? आइए जानते हैं रवीना टंडन की इन वायरल तस्वीरों के पीछे की पूरी कहानी।