TV Actress: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है. अपने खूबसूरत चेहरे और दिलकश मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी जिंदगी में एक के बाद एक कई दर्द झेले हैं. उनके जीवन की कहानी किसी ट्रेजडी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है. रश्मि देसाई ने अपनी जिंदगी में प्यार से ज्यादा धोखा, खुशियों से ज्यादा गम और सपनों से ज्यादा टूटी ख्वाहिशों का दर्द झेला है, जिसके बारे में रश्मि कई बार अलग-अलग इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं. उनकी जिंदगी का एक दर्द ऐसा भी है जिस पर वो बहुत कम बात करती हैं और वो दर्द है मां ना बन पाने का दर्द.
बता दें कि रश्मि को जन्म से पहले ही अपने बच्चे को खोना पड़ा था. मां बनने का सपना पूरा होने से पहले ही टूट गया था. कहा जाता है कि ये मिसकैरिज उनकी शादी टूटने की भी बड़ी वजह बन गया था. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…