टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई को भला कौन नहीं जानता। 40 साल की उम्र में दर्द, धोखे और जिंदगी के कई बड़े उतार-चढ़ाव देखने वाली रश्मि ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में ऐसे शॉकिंग खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया। लाखों दिलों पर राज करने वाली रश्मि की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है और E24 भी वक्त-वक्त पर एक्ट्रेस से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाता रहा है। आज 40 साल की तलाकशुदा रश्मि अपनी मां रसीला देसाई के साथ खुशहाल और लग्जरी लाइफ जी रही हैं। उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और जीने की वजह हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब रश्मि ने अपनी मां से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे? जिस मां ने उन्हें जन्म दिया, उसी मां को रश्मि ने अपना सबसे बड़ा दुश्मन मान लिया था।

हालात इतने बिगड़ गए थे कि मां-बेटी ने सालों तक एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखा। गलतफहमियां, झगड़े और बढ़ती दूरियों ने रिश्ते को पूरी तरह तोड़ दिया था। यहां तक कि रश्मि ने अपनी मां का नंबर हर जगह से ब्लॉक कर दिया था और अपनी जिंदगी अपने दम पर जीने का फैसला लिया था। लेकिन यही फैसला रश्मि की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। मां से रिश्ता टूटने के बाद रश्मि ना सिर्फ आर्थिक तंगी से जूझीं, बल्कि जिंदगी में पूरी तरह अकेली भी पड़ गईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां से बिगड़े रिश्ते को अपनी जिंदगी का सबसे डार्क फेज बताते हुए कई दर्दनाक खुलासे किए।

---विज्ञापन---