बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 52 साल की उम्र के रणवीर जो 2020 में कोंकणा सेन शर्मा से तलाक ले चुके हैं, अब फिर से अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए वे एक डेटिंग ऐप 'बम्बल' का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में उनकी डेटिंग ऐप प्रोफाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका दिल सेंस ऑफ ह्यूमर से जीता जा सकता है।
बात दें कि रणवीर शौरी का एक बेटा भी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा हुई थी जहां टैरो कार्ड रीडर ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी लाइफ में कोई खास शख्स आ सकता है। हालांकि, रणवीर ने साफ किया है कि वे अभी किसी रिश्ते में नहीं हैं। अब देखना होगा कि क्या वे जल्द ही दूसरी शादी करेंगे या नही। ज्यादा जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो...
यह भी पढ़ें: फेमस टीवी एक्ट्रेस की हालत खराब, अस्पताल के बेड से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.