बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और नंगे पैर पंडाल में जाते नजर आए। रणवीर का सादगी भरा ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया। पंडाल में जाने से पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और कई फैंस के साथ हाथ भी मिलाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणवीर गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। दर्शन के बाद बाहर निकलते समय भी फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। रणवीर ने लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया, कई फैंस से हाथ मिलाया और फ्लाइंग किस भी किया। रणवीर का गणपति दर्शन इस बार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल ने अप्रैल 2026 में दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इससे पहले सितंबर 2024 में बेटी दुआ के जन्म से पहले रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। ऐसे में रणवीर का लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचना फैंस का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस यात्रा को परिवार की खुशियों और आने वाले बच्चे के लिए आशीर्वाद से जोड़ रहे हैं।