‘डॉन 3’ विवाद को लेकर इन दिनों रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें थीं कि उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ बीच में छोड़ दी, जिसके बाद FWICE ने उनके खिलाफ गैर-सहयोग का नोटिस जारी कर दिया। इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। लेकिन इस मुश्किल वक्त में रणवीर सिंह का परिवार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा नजर आया। खासतौर पर उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने पर्दे के पीछे हालात संभालने में अहम भूमिका निभाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कई लोगों से बातचीत की और लगातार मामले को शांत कराने की कोशिश करते रहे। इस बीच CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने भी रणवीर का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि FWICE का नोटिस वापस होने के बाद रणवीर के पिता ने उन्हें फोन कर शुक्रिया कहा। पूनम ने यह भी खुलासा किया कि रणवीर की फैमिली लगातार एक्सेल एंटरटेनमेंट के संपर्क में थी और रिश्तों में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है।

---विज्ञापन---