इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री से एक और खूबसूरत एक्ट्रेस के घर टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। रणबीर कपूर की हीरोइन एवलिन शर्मा ने तलाक का अनाउंसमेंट कर लोगों को बड़ा झटका दे दिया है, और तलाक का सच जानने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले मायूस भी हो रहे हैं। बता दें कि एवलिन शर्मा एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस के घर टूटने की खबर तेजी से चारों तरफ वायरल हो रही है और शादी के 5 खूबसूरत साल अपने पति तुषान भिंडी के साथ बिताने के बाद अब एवलिन ने खुद अपने रिश्ते में आई दरार की खबरों को कंफर्म किया है और सेपरेशन पर खुलकर बात भी की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पति के साथ मिलकर आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। एवलिन ने बताया कि वह और तुषान रोमांटिक तौर पर एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं, लेकिन अपने बच्चों को साथ में बड़ा करेंगे और मिलकर उनकी परवरिश करेंगे। तलाक को कंफर्म करते हुए एक्ट्रेस ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की। यही नहीं, एवलिन ने तलाक के बाद भी तुषान के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखने की बात कही और को-पेरेंटिंग के जरिए बच्चों की परवरिश करने का भी जिक्र किया।

---विज्ञापन---