Kapoor Family Celebrate Ganesh Chaturthi: इस समय पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा लगा रहा है. इसी बीच नीतू कपूर के आलीशान बंगले में भी गणपति बप्पा पधारे हैं, जिसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कपूर खानदान के 250 करोड़ के बंगले 'कृष्णा राज' में पहली बार भगवान गणेश की स्थापना की गई है. बप्पा के घर में विराजने से इस घर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं.

नीतू कपूर ने खुद फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें गणपति बप्पा का खूबसूरत स्वरूप साफ-साफ देखा जा सकता है. इसी के साथ कुछ लोगों की नजरें मोदक का भोग लगाते हुए आलिया और रणबीर की तस्वीर पर भी टिकी हुई हैं. देखना होगा कि नीतू कपूर अब कब बप्पा की पूजा-अर्चना करते हुए पूरे परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---