Ramesh Taurani Diwali Party: बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने कर दी है. दरअसल, मंगलवार को फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और उनकी पत्नी वर्षा तौरानी ने दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम फिल्मी सितारे सजधज कर पहुंचे. इस मौके पर सलमान खान से लेकर डेजी शाह, संजय कपूर, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप, भूमि पेडनेकर, शिल्पा शेट्टी, जेनेलिया डिसूजा, मृणाल ठाकुर जैसे तमाम सेलेब्स पहुंचे.

इस दिवाली पार्टी में सारी लाइमलाइट सलमान खान चुरा ले गए. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान अपने दबंग अंदाज में पार्टी में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ब्लैक शर्ट और डार्क ब्लू जींस पहनी हुई थी. एक्टर की जींस काफी यूनिक लग रही थी. इसके साथ ही वो एक हाथ में अपने सिग्नेचर ब्रेसलेट और दूसरे हाथ में वॉच पहने हुए नजर आए. सलमान हमेशा की तरह इस लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…