टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अपनी जिंदगी का एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता दो बार पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ चुके थे. 73 साल की उम्र में जब कैंसर दोबारा लौटा, तो उन्होंने इलाज न करवाने का फैसला लिया. राम के मुताबिक, उनके पिता ने उनसे अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने में साथ देने को कहा था, क्योंकि वह दर्द और लंबे इलाज से नहीं गुजरना चाहते थे. राम ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला था. पिता के ICU में भर्ती होने के दौरान पहले ही तय हो चुका था कि उन्हें आगे कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा. एक्टर का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपने पिता की इच्छा का सम्मान किया. हालांकि, इस फैसले की वजह से उनकी मां और बहन से उनके रिश्ते टूट गए और पिछले पांच साल से दोनों उनसे बात नहीं कर रहे हैं. राम ने कहा कि इस अनुभव ने मौत को लेकर उनका नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया.