टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका पुराना ‘किस’ विवाद, जिसने ‘लॉक अप सीजन 2’ के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने राम कपूर के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राम बार-बार उनके करीब आते थे और गाल व माथे पर किस करते थे, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। अब लंबे समय बाद राम कपूर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे श्रेया के आरोपों को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने कहा कि शो के दौरान श्रेया ने उनसे इस बारे में बात की थी। राम के मुताबिक, श्रेया ने स्पष्ट किया था कि उनके बारे में कही गई बातों का गलत मतलब निकाला गया और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। राम कपूर ने अपने व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि वह अपने पूरे करियर में जिस तरह रहे हैं, उसी तरह रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उनके व्यवहार को गलत तरीके से समझता है, तो वह इसके लिए खुद को बदलने वाले नहीं हैं। एक्टर ने विवादों पर समय बर्बाद न करने की बात भी कही। गौरतलब है कि शो के दौरान श्रेया ने शिल्पा शिंदे से बातचीत में राम के व्यवहार और पर्सनल स्पेस को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि किसी की उम्र या इंडस्ट्री में सीनियर होना उसे दूसरे की निजी सीमाएं पार करने का अधिकार नहीं देता। राम के मुताबिक, अपने 27 साल के करियर में किसी महिला ने उनके व्यवहार को गलत नहीं बताया है।