बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेबाकी और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। 25 नवंबर 1978 को मुंबई में जन्मी राखी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं।राखी की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम सबसे पहले अभिषेक अवस्थी के साथ जुड़ा था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन एक थप्पड़ कांड के बाद उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद राखी ने रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में इलेश परुजनवाला को चुना और उनसे सगाई की, लेकिन यह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच पाया।इसके बाद राखी ने रितेश सिंह से शादी की, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसी साल उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया और अपना नाम फातिमा रखा। हालांकि, यह रिश्ता भी विवादों में घिर गया और दोनों अलग हो गए। आदिल के खिलाफ राखी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस तरह राखी की जिंदगी में प्यार, सगाई और दो शादियों के बावजूद रिश्ते टिक नहीं पाए। उनकी निजी जिंदगी आज भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।