Raj Kundra on Divorce Rumours: बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, हाल ही में खबर आई कि बॉलीवुड के फेमस कपल शिल्पा और राज की शादी सालों पहले टूटने की कगार पर पहुंच गई थी. इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद राज कुंद्रा ने किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने साल 2021 के फेमस एडल्ट कंटेंट मामले में हुई गिरफ्तारी बारे में बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया.

दरअसल राज कुंद्रा ने बताया कि मुंबई की ऑर्थोर रोड जेल में बिताए गए 63 दिनों के दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया था. यही वो वक्त था जब राजू और शिल्पा की तलाक की खबरें भी तेजी से वायरल हुई थी. राज ने बताया कि जेल में हिरासत के दौरान जब शिल्पा शेट्टी के साथ तलाक की झूठी खबरें वायरल हुई तो वह इमोशनली और मेंटली पूरी तरह से टूट कर बिखर गए थे. उस वक्त उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे. इसी बीच एक्ट्रेस ने जेल में बंद अपने पति को फोन पर कुछ भी खराब ना होने का विश्वास दिलाया था और शिल्पा की इसी बात से राज को अलग तरह का मोटिवेशन भी मिला था. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---