सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। सितंबर 2023 में बेटी नव्या के जन्म के बाद दोनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में राहुल ने ऐसी बात कह दी, जिससे उनके दूसरे बच्चे की प्लानिंग की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, राहुल और दिशा हाल ही में टीवी एक्टर नकुल मेहता के शो में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान नकुल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहला बच्चा पालने के मुकाबले दूसरा बच्चा संभालना आसान होता है, क्योंकि तब तक पैरेंट्स को काफी अनुभव हो जाता है। नकुल की यह बात सुनते ही राहुल के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में नकुल से वही बात दोबारा कहने को कहा और बार-बार इस बात पर जोर देते नजर आए कि दूसरा बच्चा पालना आसान होता है। राहुल का इशारा समझते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। हालांकि, दिशा का रिएक्शन बिल्कुल अलग था। दूसरे बच्चे की चर्चा होते ही उन्होंने तुरंत “नो” कह दिया। इसके बाद दिशा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह दूसरा बच्चा चाहती थीं, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है। दिशा ने हंसते हुए कहा कि जो लोग उन्हें दूसरा बच्चा प्लान करने की सलाह देते हैं, उन्हें पहले कुछ समय नव्या के साथ बिताना चाहिए। उनके मुताबिक नव्या बेहद प्यारी है, लेकिन उतनी ही ज्यादा डिमांडिंग भी है। बेटी की परवरिश में फिलहाल उनका पूरा समय और ऊर्जा लग रही है। ऐसे में जहां राहुल परिवार बढ़ाने के लिए तैयार दिख रहे हैं, वहीं दिशा फिलहाल दूसरे बच्चे के मूड में नजर नहीं आ रहीं।

---विज्ञापन---