Saumya Tandon Slapped Ranveer Singh: रणबीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक में धूमा मचा रही है. फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज के एक दिन बाद ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग के बाद मुंबई में सक्सेस पार्टी भी होस्ट की गई, जिसमें 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी में लियारी पर राज करने वाले हमजा से लेकर रहमान डकैत की बीवी उल्फत उर्फ सौम्या टंडन भी नजर आई. सौम्या टंडन ने इस सक्सेस पार्टी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके एक वीडियो में वो रणवीर सिंह को माजाक-मजाक में थप्पड़ मारती नजर आ रही है.
सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. इसी में से एक वीडियो में सोम्या ने रणबीर सिंह के साथ मूवी का आइकॉनिक थप्पड़ सीन भी रिक्रिएट किया, जिसका बज चारों तरफ भी बना हुआ है. सीन को रिक्रिएट करते हुए रणवीर भी स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---