टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राहिल आजम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘हातिम’, ‘सीआईडी’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले राहिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ जुड़े पुराने रिलेशनशिप रूमर्स पर खुलकर बात की। एक समय राहिल आजम और शिल्पा शिंदे के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में थीं। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, दोनों ने कभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। अब सालों बाद जब इंटरव्यू में राहिल से इन अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मेरे कई जन्म हुए हैं, अभी कौन से जन्म की बात हो रही है? जिस जन्म में मैं हूं, अगर कोई सातवें जन्म की बात पूछेगा तो मुझे याद नहीं होगा। मैं दिखने में प्यारा और हैंडसम हूं।" शिल्पा शिंदे से आज बातचीत न होने के सवाल पर भी राहिल ने साफ कहा कि वह किसी के संपर्क में नहीं रहते। उनके मुताबिक, शूट खत्म होते ही वह सीधे घर चले जाते हैं और अपने को-एक्टर्स से भी ज्यादा संपर्क नहीं रखते। वर्क फ्रंट की बात करें तो राहिल आजम हाल ही में ‘अनुपमा’ में पराग कोठारी के किरदार में नजर आए थे। वहीं शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। राहिल का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---