Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और उनके दुनियाभर में चाहने वाले मौजूद हैं। प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से दूर रहती हैं, लेकिन वो अपने संस्कृति का भी उतना ही सम्मान करती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि देसी गर्ल ने अपने पापा के निधन के महज कुछ दिनों बाद ही एक शानदार पार्टी रखी थी। उस वजह से एक्ट्रेस को काफी ज्यादा परिवारवालों ने जज भी किया था। इस बारे में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। मधु चोपड़ा ने बताया है कि प्रियंका ने अपने पापा अशोक चोपड़ा के निधन के बाद अपनी मां मधु के पहले बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी।
मधु चोपड़ा ने सुनाया किस्सा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने हाल ही में लहरें रेट्रो से बातचीत में कहा, 'अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून को हुआ और मेरा जन्मदिन 16 जून को होता है। मैं 60 साल की हो रही थी और उन्होंने मेरे लिए एक बड़ी पार्टी की प्लानिंग कर रखी थी। हम सभी शोक में डूबे हुए थे,मगर प्रियंका की जिद थी कि हम पार्टी करेंगे। जॉन अब्राहम खुद को जन्मदिन के तोहफे की तरह लपेटकर आधी रात को घर आएं थे, यह प्रियंका ने उनसे रिक्वेस्ट की थी। हालांकि परिवारवालों ने इस तरह पार्टी करने के लिए प्रियंका को जज भी किया था। वो लोग कह रहे थे कि उसे देखो जरा, उसे अपने पति के निधन का जरा भी दुख नहीं है।'
यह भी पढ़ें: Zohra Jabeen Song: आ गया सिकंदर का ‘जोहरा-जबीन’, सलमान-रश्मिका की केमिस्ट्री देख क्या बोले यूजर्स?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.