बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने 44वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस को 2026 Critics Choice Super Awards में फिल्म 'The Bluff' के लिए 'Best Actress in an Action Movie' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस उपलब्धि की जानकारी प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की। प्रियंका के लिए यह नॉमिनेशन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में उन्हें फिल्म 'Heads of State' के लिए Emmy Awards में भी नॉमिनेशन मिला था। लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिल रही पहचान ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रियंका हॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से अलग पहचान बना चुकी हैं। फिल्म 'The Bluff' में प्रियंका का एक्शन अवतार दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को पसंद आया। फिल्म में उनके दमदार एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल परफॉर्मेंस और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस की काफी सराहना हुई, जिसका नतीजा अब इस प्रतिष्ठित नॉमिनेशन के रूप में सामने आया है। हालांकि, इस कैटेगरी में प्रियंका को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। उनके साथ पामेला एंडरसन फिल्म 'The Naked Gun' और चार्लीज़ थेरॉन फिल्म 'Apex' के लिए नॉमिनेट हुई हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। Critics Choice Super Awards उन फिल्मों और वेब सीरीज को सम्मानित करता है जिन्होंने एक्शन, सुपरहीरो, साइंस-फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर जैसी लोकप्रिय कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। अब सभी की नजरें 6 अगस्त 2026 पर हैं, जब विजेताओं का ऐलान किया जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि प्रियंका इस इंटरनेशनल सम्मान को अपने नाम कर भारत का गौरव एक बार फिर बढ़ाएंगी।

---विज्ञापन---