टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी अंकित गुप्ता के साथ अपनी बॉन्डिंग और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रियंका ने अब मुंबई में अपना ड्रीम हाउस खरीद लिया है। एक्ट्रेस के इस आलीशान आशियाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी पसंद की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका का नया घर लग्जरी और मॉडर्न डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन नजर आता है। घर में एंट्री करते ही यूरोपियन विला जैसी फील आती है। लिविंग एरिया में क्रीम और पेस्टल शेड्स के फर्नीचर, वुडन कॉफी टेबल और सॉफ्ट लाइटिंग पूरे स्पेस को बेहद एलिगेंट बनाते हैं। वहीं, दीवार पर लगी सैंटोरिनी थीम वाली आर्टवर्क घर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। घर का टीवी यूनिट, मॉडर्न डेकोर और गोल्डन लाइटिंग इसे प्रीमियम लुक देते हैं। हालांकि, फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान प्रियंका की खूबसूरत बालकनी ने खींचा, जहां से शानदार व्यू दिखाई देता है। ग्रीनरी, आरामदायक चेयर और कॉफी टेबल के साथ यह जगह रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट लगती है। प्रियंका का बेडरूम भी सिंपल लेकिन स्टाइलिश है, जिसमें न्यूड और पिंक टोन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, मॉड्यूलर किचन, वैनिटी स्पेस और शानदार लाइटिंग घर को और भी खास बनाते हैं। फैंस प्रियंका के इस नए घर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके लिए यह आशियाना सिर्फ एक घर नहीं बल्कि उनकी नई शुरुआत और मेहनत की खूबसूरत पहचान है।

---विज्ञापन---