बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और इस खास फेज को परिवार के साथ एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिससे हर मां खुद को जोड़ती नजर आई। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक छोटी बच्ची अपनी प्रेग्नेंट मां से बार-बार गोद में उठाने की जिद करती है। आखिरकार मां उसकी मासूम जिद के आगे हार मान जाती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने इशारों-इशारों में बताया कि उनकी बेटी दुआ भी बिल्कुल ऐसी ही है। एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन में लिखा कि डॉक्टर प्रेग्नेंसी के दौरान 20 पाउंड से ज्यादा वजन उठाने से मना करते हैं, लेकिन उनकी पूरी प्रेग्नेंसी बिल्कुल इसी वीडियो जैसी रही। यानी बेटी की एक प्यारी सी जिद के आगे सारी सलाहें पीछे रह जाती हैं। दीपिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद रिलेटेबल बता रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निभा रही हैं। हाल ही में उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग करते देखा गया था। वहीं, वह अपनी बेटी दुआ और परिवार के साथ भी खास समय बिताना नहीं भूलतीं।

---विज्ञापन---