Pooja Batra Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा के घर से एक बेहद दुखद खबर आई है. दरअसल, पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन हो गया है. पिता की मौत की खबर से एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हाल ही में एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. पूजा ने बताया कि उनके पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन 20 नवंबर 2026 को हुआ था. पिता के निधन से पूजा बत्रा और उनका परिवार गहरे दुख में है.

अपनी पोस्ट में पूजा बत्रा ने ये भी बताया कि 21 नवंबर यानी कि आज शाम मध्य प्रदेश में बत्रा हाउस से बेरचा रोड पर उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूजा के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपना दुख बयां किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…