मुंबई में मन्नत, दुबई में जन्नत और लंदन से लेकर अमेरिका तक फैली हुई है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आलीशान प्रॉपर्टी। फिल्मों के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल और बेशुमार दौलत के मामले में भी शाहरुख किसी राजा-महाराजा से कम नहीं हैं। आज उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में की जाती है। शाहरुख खान की सबसे चर्चित प्रॉपर्टी है मुंबई के बांद्रा स्थित उनका प्रतिष्ठित बंगला ‘मन्नत’। समुद्र किनारे बना यह शानदार घर फैंस के लिए किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है। हर दिन सैकड़ों लोग इसकी एक झलक पाने पहुंचते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत की कीमत करीब 350 से 400 करोड़ रुपये बताई जाती है। मुंबई के अलावा दुबई के पाम जुमेराह में भी शाहरुख का लग्जरी सी-फेसिंग विला ‘जन्नत’ मौजूद है। इस आलीशान प्रॉपर्टी में कई आधुनिक सुविधाएं हैं और इसकी अनुमानित कीमत 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा, मुंबई के पास उनका एक विशाल हॉलिडे फार्महाउस भी है, जो समुद्र किनारे फैला हुआ है। यहां प्राइवेट बीच, बड़ा गार्डन और कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। यह जगह शाहरुख के फैमिली टाइम और छुट्टियां बिताने के लिए पसंदीदा मानी जाती है। विदेशों में भी शाहरुख की कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज हैं। लंदन के पॉश पार्क लेन इलाके में उनका एक शानदार घर है, जबकि अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में भी उनका लग्जरी हॉलिडे होम मौजूद है। इन सभी प्रॉपर्टीज के साथ शाहरुख खान की बादशाहत सिर्फ फिल्मों तक नहीं, बल्कि रियल एस्टेट की दुनिया में भी नजर आती है।

---विज्ञापन---