TV Actress Share Her Casting Couch Experience: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में नीति टेलर ने अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया और एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. नीति ने अपने करियर की शुरुआत में टीवी के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था. एक इंटरव्यू के दौरान नीति ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म के डायरेक्टर ने ही उन्हें अगली फिल्म के लिए फोन किया था. इस कॉल पर डायरेक्टर ने जो कहा, उसे सुनकर नीति के पैरों तले जमीन खिसक गई.
नीति ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि इस बार फिल्म में काम करने के लिए उन्हें उसके साथ सोना होगा. नीति ने कहा, 'उस वक्त मुझे समझ नहीं आया कि आखिर इस सिचुएशन में क्या करें और कैसे रिएक्ट करें. अचानक से सामने आई इस बात ने मुझे अंदर तक हिला दिया था. मैंने बिना कुछ कहे फोन काट दिया और डायरेक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया. उस डायरेक्टर को पहले दूसरी लड़कियों के साथ देखा था. लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक दिन वही शख्स उनके साथ भी ऐसा करने की कोशिश करेगा. इस घटना ने नीति को इतना डरा दिया कि उन्होंने उसी वक्त फैसला कर लिया कि वह फिल्मों में काम अब नहीं करेंगी.'