अंबानी एम्पायर की क्वीन नीता अंबानी का हर अंदाज़ दिल चुराने वाला होता है। डिज़ाइनर साड़ियां और गहनों में सजी-धजी नीता अंबानी जब भी कैमरों के सामने आती हैं, तो पहली झलक में दिल चुरा ले जाती हैं। लेकिन इस बार नीता अंबानी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने उनके लांखों चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है।
29 अप्रैल की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नीता अंबानी का इमोशनल ब्रेकडाउन देखा गया। जब मुंबई इंडियन और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाईवॉल्टेज मुकाबले में नीता अंबानी की टीम को मुंह की खानी पड़ी। 243 रनों का अंबार लगाने के बाद भी हार्दिक पांड्या और उनकी टीम बुरी तरह से फेल रही।
5 बार IPL विजेता का खिताब जीत चुकी मुंबईं इडिंयस इस बार अभी तक पूरे टूर्नामेंट में सबसे फिसड्डी टीम साबित हो रही है। ऐसे में 29 अप्रैल की रात जब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने हार की वही कहानी दोहराई। तो ग्राउंड में बैंठी नीता अंबानी का सब्र जवाब दे गया। जैसे ही मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से फिसला वैसे ही नीता अंबानी पूरी तरह टूटती नजर आईं। आंखों में आंसू, चेहरे पर मायूसी और होंठों पर खामोशी, कैमरों ने MI क्वीन का वो दर्द कैद कर लिया।जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया।

---विज्ञापन---