टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस और फैशन आइकन निया शर्मा इन दिनों अपने मालदीव वेकेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी बोल्ड स्टाइल, हॉटनेस और शानदार फैशन सेंस के लिए मशहूर निया ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से ज्यादा अपनी तस्वीरों में नजर आ रहे एक मिस्ट्री मैन को लेकर चर्चा में हैं। निया ने मालदीव के खूबसूरत बीच लोकेशन से कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें वह इस खास शख्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में निया और मिस्ट्री मैन को समुद्र किनारे एंजॉय करते, बातें करते और हंसते हुए देखा जा सकता है। दोनों का व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक तस्वीर में निया इस शख्स का हाथ थामे पोज देती नजर आईं, जिसके बाद फैंस ने उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे निया शर्मा का सॉफ्ट लॉन्च बता रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस को अपना पार्टनर मिल गया है। हालांकि निया शर्मा ने अभी तक इस मिस्ट्री मैन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, फैंस उनकी रोमांटिक वेकेशन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। निया ने मालदीव से बिकनी लुक, साइकिल राइड और खूबसूरत लोकेशन की कई झलकियां भी शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि निया इस मिस्ट्री मैन और अपनी डेटिंग की खबरों पर कब तक कोई खुलासा करती हैं।

---विज्ञापन---