Nia Sharma and Sikander Singh Dating Rumours: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. इस बार भी निया अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त से पहले ही निया शर्मा के मालदीव वेकेशन ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था. इस ट्रिप के दौरान निया शर्मा सिकंदर सिंह के साथ काफी क्लोज नजर आईं. दोनों के साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. अब एक बार फिर दोनों साथ दिखाई दिए हैं, इस बार निया और सिकंदर सिंह करण वाही की शानदार पार्टी में पहुंचे.
इस पार्टी पहले निया ने मीडिया के सामने सोलो पोज दिए और अंदर चली गई. इसके बाद अंदर जाते ही सिकंदर और निया एक दूसरे के साथ ही सारे गेस्ट से मिलते हुए नजर आए. इतना ही नहीं पार्टी खत्म होने के बाद भी निया शर्मा और सिकंदर सिंह साथ नजर आए. दोनों एक ही कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…