दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। नाना के निधन से बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर है। इस बीच उनके परिवार को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं। नाना पाटेकर की पत्नी नीलाकांति पाटेकर हैं। दोनों करीब 35 साल से अलग रह रहे थे। नीलाकांति मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1966 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी, लेकिन हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से उन्होंने पर्दे पर वापसी की। नाना और नीलाकांति की मुलाकात एक मराठी नाटक के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने 1978 में शादी कर ली। हालांकि, रिश्ते में मतभेदों के बाद दोनों अलग रहने लगे। उन्होंने कभी आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं लिया। दोनों के एक बेटे की ढाई साल की उम्र में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके दूसरे बेटे मल्हार पाटेकर का जन्म हुआ। मल्हार लाइमलाइट से दूर रहते हैं और राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘द अटैक ऑफ 26/11’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।