मौत के बाद भी नाना पाटेकर को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक्टर पर मीटू मूवमेंट के तहत आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनके निधन पर प्रतिक्रिया दी है। तनुश्री ने अपने वीडियो में नाना पाटेकर के लिए ‘ईविल डेड’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया है। जैसा कि सब जानते हैं, नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। 7 अक्टूबर की देर रात उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना के अचानक निधन से बॉलीवुड समेत उनके फैंस में शोक की लहर है और तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह एयरपोर्ट लाउंज में नजर आईं और उन्होंने लखनऊ जाने की बात कही। तनुश्री ने बताया कि उनका वर्क डे है और उन्होंने उसी हिसाब से दिन प्लान किया था। इसी दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि शाम को मीडिया इस ‘ईविल डेड’ में दिलचस्पी लेगा। तनुश्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए। कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया। बता दें कि तनुश्री और नाना पाटेकर का विवाद साल 2008 से जुड़ा है। फिल्म ‘Horn OK Pleassss’ के गाने की शूटिंग के दौरान तनुश्री ने नाना पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान उन्होंने फिर ये आरोप लगाए, जिन्हें नाना ने खारिज किया था। अक्टूबर 2018 में तनुश्री ने FIR दर्ज कराई। 2019 में पुलिस ने सबूतों के अभाव में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और मार्च 2025 में कोर्ट ने मामले को बंद कर दिया।