सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू और तान्या का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन 19 अक्टूबर 2026 को मुंबई के 'The Palace Halls' में आयोजित हुआ। मदीना में 10 अक्टूबर को निकाह के बाद न्यूलीवेड कपल ने शानदार रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया के कई सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर फैजू आइवरी और गोल्डन शेरवानी में रॉयल अंदाज में नजर आए। वहीं, उनकी बेगम तान्या रानी और गोल्डन ब्राइडल आउटफिट, हैवी जूलरी और सिंपल मेकअप में बेहद खूबसूरत लगीं। दोनों ने हाथों में हाथ थामकर पैपराजी के सामने पोज दिए। रिसेप्शन में फराह खान, शिल्पा शिंदे, मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन सिद्दीकी भी पहुंचे। वहीं, टीम 07 के सदस्य अदनान शेख अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आए। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भी इस जश्न में शिरकत की। इसके अलावा शेफाली बग्गा, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, अश्नूर कौर, गौरव खन्ना, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, चंदन प्रभाकर, रिद्धिमा पंडित, नगमा और मनारा चोपड़ा समेत कई सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया स्टार ओरी, रियाज अली, समीक्षा सुद, ईशा मालवीय और सना खान भी अपने-अपने अंदाज में पहुंचे। रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।