टीवी और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खबरों के गलियारों में चर्चा तेज है कि मौनी और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नाम्बियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। यहां तक कि दोनों की शादी टूटने और तलाक की खबरें भी सामने आने लगी हैं। दरअसल, इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। पहले जहां दोनों एक-दूसरे की फॉलोअर्स लिस्ट में नजर आते थे, वहीं अब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से हटा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, मौनी ने लंबे समय से सूरज के साथ कोई तस्वीर या पोस्ट भी शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस हैरान हैं कि आखिर इस खूबसूरत कपल के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसने रिश्ते को मुश्किल मोड़ पर ला खड़ा किया। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।