टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा मौनी और उनके बिजनेसमैन पति Suraj Nambiar के रिश्ते को लेकर हो रही है। हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया, जिसमें दावा किया गया कि शादी के 4 साल बाद दोनों अलग हो चुके हैं और उनका तलाक भी हो गया है। दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। पहले दोनों एक-दूसरे की फॉलोअर्स लिस्ट में थे, लेकिन अचानक दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अब तक मौनी और सूरज की तरफ से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।