मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और ग्लैमरस अंदाज दोनों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मौनी और सूरज नाम्बियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया, जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। तलाक के बाद अब मौनी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश अवतार से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। कान्स 2026 में मौनी रॉय का लुक बेहद क्लासी, बोल्ड और ग्लैमरस नजर आया। एक्ट्रेस ने अपने दो शानदार लुक शेयर किए हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खास तौर पर उनकी ब्लैक मिनी ड्रेस ने फैंस को काफी इंप्रेस किया। ड्रेस में मौजूद सफेद हॉल्टर नेकलाइन पूरे आउटफिट को अलग और एलिगेंट टच दे रही थी। मौनी का कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---