टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खबरों के बाज़ार में चर्चा तेज है कि मौनी और उनके पति सूरज नाम्बियार की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, दोनों ने साथ की कई तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दी हैं। जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। हालांकि, अब तक मौनी और सूरज की तरफ से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इसी बीच मौनी की पास्ट लाइफ भी चर्चा में आ गई है। मोहित रैना से लेकर अयान मुखर्जी तक, कई नामों के साथ उनका रिश्ता जुड़ चुका है।