मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 15 जून को अपने लॉन्गटाइम पार्टनर माइल्स मैन्टजारिस से सीक्रेट इंगेजमेंट करने के बाद अब दिशानी ने अपनी सगाई की कुछ अनसीन और बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशानी ने इंस्टाग्राम पर 14 खूबसूरत तस्वीरों की सीरीज़ पोस्ट की है। इन तस्वीरों में कपल कभी हाथों में हाथ डाले, कभी एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ, तो कभी रोमांटिक लिपलॉक मोमेंट शेयर करता नजर आ रहा है। कैलिफोर्निया में हुई इस ड्रीमी इंगेजमेंट की झलकियों में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। व्हाइट गाउन में दिशानी बेहद स्टनिंग दिख रही हैं, जबकि माइल्स भी क्लासिक लुक में नजर आए। तस्वीरों के साथ दिशानी ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, "मैंने इस ब्रह्मांड से तुम्हारे जैसा किसी को मांगा था, लेकिन मुझे जो मिला, वह मेरी हर कल्पना से कहीं ज़्यादा खूबसूरत निकला। अब मैं उस दिन का इंतज़ार नहीं कर सकती जब मैं तुमसे शादी करूँगी।" दिशानी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई कपल की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहा है और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिशानी चक्रवर्ती और माइल्स मैन्टजारिस 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यानी इंगेजमेंट के करीब सात महीने बाद दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। फिलहाल शादी से पहले कपल अपने इस खूबसूरत फेज़ को पूरी तरह एंजॉय कर रहा है।