Mimi Chakraborty: फेमस एक्ट्रेस मीमी चक्रवर्ती इन दिनों अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद मीमी चक्रवर्ती के फैंस की चिंता बढ़ गई. वायरल तस्वीरों में मीमी का चेहरा सूजा हुआ है और उनके होंठ पर घाव है. हालांकि, अब खुद मीमी चक्रवर्ती ने अपनी तस्वीरों के पीछे की सच्चाई बता दी है.

मीमी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ अपनी इस हालत के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'एक दांत निकल गया. एक गाल सूजा हुआ है. कुछ टांके लगे हुए हैं. होंठ पर चोट है. पैरों में ऐंठन है. बिखरे बाल, बिना मेकअप का चेहरा, कॉफी, कुत्ते… यही सब दोहराना है. कैमरे के पीछे कोई ग्लैमर टीम नहीं है. मैं तो ऐसे ही उठती हूं. इसमें कोई दिखावा नहीं है. बस एक आम इंसान की जिंदगी का एक बहुत ही आम हफ्ता। शायद हमने ऑनलाइन परफेक्ट दिखने को इतना नॉर्मल बना दिया है कि असलियत दिखाना अचानक बहादुरी जैसा लगने लगा है, असल में असली दिखना भी काफी कूल है.' अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---