मीना कुमारी की जिंदगी पर्दे पर जितनी चमकदार दिखती थी, असल में उतनी ही दर्दभरी थी। कमाल अमरोही से शादी के बाद उनकी जिंदगी में तनाव, झगड़े और पाबंदियां बढ़ती चली गईं। तलाक के बाद मीना पूरी तरह टूट गईं और उन्होंने दर्द भुलाने के लिए शराब का सहारा लिया। धीरे-धीरे उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया और सिर्फ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी मौत के बाद नरगिस दत्त का लिखा खत खूब चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने लिखा था— “मौत मुबारक, फिर कभी मत आना।” नरगिस के मुताबिक, मीना ने जिंदगी में इतना दर्द सहा था कि मौत उनके लिए राहत बन गई थी। नरगिस ने बताया था कि वह अक्सर मीना के कमरे से चीखने की आवाजें सुनती थीं। एक बार मीना ने उनसे कहा था, “मेरी किस्मत में आराम नहीं है… मैं सिर्फ एक बार आराम करूंगी।”

---विज्ञापन---