टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘भाग्य लक्ष्मी’ में मलिष्का का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली मायरा मां बन गई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति राजुल यादव के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे कपल को बधाइयां दे रहे हैं। मायरा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी। हालांकि, कपल ने अभी अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन उनकी पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि जिस सपने को उन्होंने हमेशा अपने दिल के करीब रखा था, वह अब उनकी बाहों में है। बेटी के आने से मायरा और राजुल की जिंदगी में खुशियों की नई शुरुआत हो गई है। मायरा की इस पोस्ट पर उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी प्यार लुटाया। ‘भाग्य लक्ष्मी’ में उनके साथ काम कर चुके अमन गांधी और नीति टेलर ने कपल को बधाई दी। बता दें कि मायरा ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। एक वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने जल्द माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। अब उनकी जिंदगी का यह खूबसूरत इंतजार खत्म हो गया है और कपल अपनी नन्ही परी के साथ नए सफर की शुरुआत कर चुका है।