बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था, जब एक फिल्म से जुड़ा उनका इंटीमेट सीन ऑनलाइन लीक हो गया था। इस घटना के बाद राधिका काफी परेशान हो गई थीं और उन्होंने करीब चार दिन तक खुद को घर में बंद रखा था। इस घटना का खुलासा राधिका ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि लीक क्लिप तेजी से वायरल हो गई थी और हालात उनके लिए काफी मुश्किल हो गए थे। यहां तक कि उनकी स्टाइलिस्ट ने उन्हें बताया था कि उनका ड्राइवर भी वह क्लिप देख रहा था और उनके वॉचमैन ने भी वीडियो देख लिया था। राधिका ने कहा था कि अचानक लोगों का घर के बाहर आना और इस तरह की स्थिति का सामना करना आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद वह अपने काम को लेकर भी डरने लगी थीं और कुछ प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट करने लगी थीं। उन्हें चिंता थी कि उनके काम की वजह से परिवार को परेशानी न हो। राधिका ने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा से भी बात की और पूछा कि क्या वे उनके साथ काम करने में सहज हैं। दोनों ने उनका साथ देने की बात कही।