बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद उनकी प्रोफाइल एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप 'राया' पर मौजूद है। इस दावे के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और फैंस उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, एक रेडिट यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर जैकी भगनानी की राया प्रोफाइल दिखाई गई। स्क्रीनशॉट में उनका नाम, फोटो और बायो में 'एक्टर/प्रोड्यूसर' लिखा नजर आता है। प्रोफाइल में उनकी लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम बताई गई है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रोफाइल में "प्रोड्यूसर" की स्पेलिंग में गलती की ओर भी इशारा किया है, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। इस वायरल स्क्रीनशॉट के बाद कई यूजर्स ने जैकी और उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। कुछ लोग इसे जैकी के उस पुराने बयान से भी जोड़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने वैवाहिक रिश्ते को "सिचुएशनशिप" बताया था। उस बयान के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। फिलहाल, जैकी भगनानी या रकुल प्रीत सिंह की ओर से इस वायरल स्क्रीनशॉट या डेटिंग ऐप पर कथित प्रोफाइल को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल दावों की पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

---विज्ञापन---