बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम डायमंड मर्चेंट Harsh Mehta के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचा मलाइका के बेटे Arhaan Khan ने, जो उनके साथ नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। दरअसल, 24 मई की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में मलाइका अरोड़ा को हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ देखा गया। वायरल वीडियो में नजर आया कि हर्ष अपनी कार से मलाइका और अरहान को ड्रॉप करने पहुंचे थे। कार रुकते ही सबसे पहले मलाइका बाहर निकलीं। इस दौरान वह थोड़ी परेशान और सीरियस नजर आईं। वहीं अरहान काफी रिलैक्स दिखाई दिए और स्माइल करते हुए अपने पेट डॉग के साथ कार से उतरते नजर आए। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा हर्ष मेहता के रिएक्शन की हो रही है। कैमरों की फ्लैश पड़ते ही वह थोड़ा अनकंफर्टेबल दिखे और तुरंत अपना चेहरा छुपाने लगे। वहीं मलाइका ने भी पैपराजी से ज्यादा बातचीत नहीं की और बिना पोज दिए सीधे अंदर चली गईं। अब सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अरहान की मौजूदगी इस रिश्ते के और मजबूत होने का संकेत हो सकती है।