Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma: IPL 2026 शुरुआत हो चुकी है और इसका दूसरा दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले को देखने के लिए सुहाना, अनन्या शनाया के साथ-साथ हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी पहुंची हुई थी. मैच खत्म होने के बाद मुंबई की कैप्टन हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने डिवोर्सी बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्या को लेकर प्रोटेक्टिव नजर आ रही हैं.
हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्या के लिए पैपराजी को भी लताड़ लगा दी. वीडियो में माहिका शर्मा अगस्त्या का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं और लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरे हुए है. वहीं, जब पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो माहिका उन पर गुस्सा करती हुई नजर आई. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---