बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में शुमार राहा कपूर अक्सर अपनी क्यूटनेस और मासूमियत को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तीन साल की बेटी राहा को भले ही उनके माता-पिता कैमरों और पब्लिक की नजरों से दूर रखते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। अब राहा के नाना महेश भट्ट ने अपनी नातिन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि राहा न तो रणबीर जैसी हैं और न ही आलिया जैसी, बल्कि उनकी अपनी एक अलग वाइब और एनर्जी है। उन्होंने बताया कि राहा जहां भी जाती हैं, वहां लोगों का ध्यान अपने आप उनकी ओर चला जाता है और पूरा माहौल उनकी एनर्जी से भर जाता है। महेश भट्ट ने तो यहां तक कह दिया कि एक दिन राहा अपने सुपरस्टार माता-पिता से भी मीलों आगे निकल सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रैंडपेरेंट्स डे का एक खास किस्सा भी साझा किया, जब उन्हें राहा के स्कूल जाने का मौका मिला। राहा का हाथ थामे उस पल ने उन्हें अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के बचपन की याद दिला दी। उन्होंने इस अनुभव को बेहद खूबसूरत बताया। राहा पूरे कपूर-भट्ट परिवार की लाडली हैं और नवंबर में चार साल की होने जा रही हैं। इस बार उनका जन्मदिन इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसी दौरान रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होने वाली है।