Lock Upp: Sach Ya Sazaa के दूसरे सीजन की ट्रॉफी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है। कई हफ्तों तक चले ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स और कठिन टास्क के बाद ग्रैंड फिनाले में श्रेया ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को हराकर जीत हासिल की। फाइनल में राम कपूर, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला और शिवांगी जोशी जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए श्रेया ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी जीती, जबकि शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं। हालांकि, जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई। लोगों ने देखा कि श्रेया को दी गई ट्रॉफी पर बड़े अक्षरों में "Season 1 Winner" लिखा हुआ है। इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि मेकर्स ने गलती से सीजन 2 की विनर को सीजन 1 वाली ट्रॉफी दे दी। किसी ने इसे मेकर्स की बड़ी चूक बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि नई ट्रॉफी का बजट ही नहीं था। यहां तक कि फिनाले के बाद फराह खान की पार्टी में भी श्रेया उसी ट्रॉफी के साथ नजर आईं, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, सच्चाई कुछ और है। दरअसल, इस बार Lock Upp को ALTBalaji और MX Player की जगह Netflix पर लॉन्च किया गया है। नए प्लेटफॉर्म पर शो को रीब्रैंड करते हुए नेटफ्लिक्स ने इसे अपने लिए "Season 1" के रूप में पेश किया। यही वजह है कि विनर ट्रॉफी पर "Season 1 Winner" लिखा गया। यानी यह कोई गलती या धोखा नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स की आधिकारिक ब्रांडिंग का हिस्सा है।

---विज्ञापन---