लॉक अप सीजन 2 अब अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, शो में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जेलर फराह खान और होस्ट रितेश देशमुख की नई रणनीतियों ने गेम को पूरी तरह बदल दिया है। अपकमिंग प्रोमो के मुताबिक, अब कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन और उनके सीक्रेट्स पर उनका नहीं, बल्कि दूसरे घरवालों का कंट्रोल होगा। अब तक हर कंटेस्टेंट अपनी तीन लाइफलाइन सुरक्षित रखता था, लेकिन नए नियम के तहत सीक्रेट्स और लाइफलाइन की अदला-बदली होगी। शिल्पा के हाथ में आकांक्षा चौधरी की लाइफलाइन होगी, जबकि आकांक्षा को श्रेया कालरा का सीक्रेट मिलेगा। वहीं श्रेया के पास एक बार फिर आकांक्षा चमोला का सीक्रेट पहुंच जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस ट्विस्ट का सबसे बड़ा नुकसान राम कपूर को हो सकता है और फिनाले वीक से पहले उनका सफर खत्म हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि श्रेया कालरा एक बार फिर आकांक्षा चमोला का भरोसा तोड़ सकती हैं। माना जा रहा है कि गेम में आगे बढ़ने के लिए वह चमोला की आखिरी लाइफलाइन भी खत्म करने का फैसला ले सकती हैं। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में लैला की दोबारा एंट्री और शिल्पा के एविक्शन की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि फिनाले एपिसोड के प्रसारण के बाद ही हो सकेगी।

---विज्ञापन---