बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं। इसी दौरान एक खास इवेंट में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और बेटी राहा कपूर को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बातचीत के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि क्या राहा आगे चलकर फिल्मों की दुनिया में कदम रख सकती हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि राहा स्टेज के लिए बनी हैं। उनके मुताबिक, बेटी में अभी से एक नेचुरल परफॉर्मर की झलक दिखाई देती है। आलिया ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि वह हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और अक्सर आईने के सामने खड़े होकर एक्टिंग किया करती थीं। उन्हें अपनी वही कला और एक्सप्रेशन अब राहा में दिखाई देते हैं। आलिया ने यह भी बताया कि राहा की दिलचस्पी सिर्फ म्यूजिक और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है। उन्हें स्पोर्ट्स पसंद हैं और वह अलग-अलग एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। म्यूजिक बजते ही राहा का ध्यान तुरंत उसकी ओर चला जाता है और वह डांस स्टेप्स भी जल्दी सीख लेती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि राहा अभी बहुत छोटी हैं और लगातार नई चीजें सीख रही हैं। आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों के जरिए वह अपनी अलग सोच और व्यक्तित्व को विकसित कर रही हैं। आलिया के अनुसार, राहा में लीडरशिप क्वालिटी भी नजर आती है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी की थी और उसी साल नवंबर में उन्होंने बेटी राहा का स्वागत किया था।

---विज्ञापन---