साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कई महीनों से विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। तलाक की चर्चाओं के बीच अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं और परिवार इस रिश्ते को बचाने में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की मां शोभा चंद्रशेखर इस मामले में अहम भूमिका निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि वह विजय और संगीता के बीच बातचीत करवाकर मतभेद दूर करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक विजय या संगीता की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसी बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। लंबे समय से विजय और तृषा की नजदीकियों को लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते और शादी तक की अटकलें लगाई जाने लगीं। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने भी इन चर्चाओं को और हवा दी थी। अब जब विजय और संगीता के बीच सुलह की खबरें सामने आ रही हैं, तो सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, विजय, संगीता और तृषा—तीनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में सच क्या है, इसका जवाब आने वाले समय में ही मिल पाएगा।