टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘लॉक अप सीजन 2’ में गौरव खन्ना से अलग होने की बात कबूल करने के बाद उनके फैंस के मन में कई सवाल खड़े हुए थे। अब एक पॉडकास्ट में आकांक्षा ने पहली बार अपनी करीब 9 साल की शादी और रिश्ते से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की है। आकांक्षा ने बताया कि शादी के बाद वह कानपुर में अपने ससुराल में रही थीं और करीब 15 दिनों तक अलग-अलग साड़ियां पहना करती थीं। उस समय उन्होंने काम करने का आइडिया भी लगभग छोड़ दिया था। गौरव शूटिंग से घर लौटते थे तो काफी थके हुए रहते थे, जिसके चलते धीरे-धीरे आकांक्षा को महसूस होने लगा कि उन्हें पति का उतना समय नहीं मिल रहा, जितनी वह उम्मीद करती थीं। बाद में आकांक्षा ने खुद भी काम शुरू किया, लेकिन रिश्ते में मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुईं। उनके मुताबिक लॉकडाउन का दौर भी दोनों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। घर में ज्यादा समय साथ रहने के कारण छोटी-छोटी बातों पर बहस और झगड़े होने लगे थे। हालांकि, आकांक्षा ने यह भी माना कि मुश्किल दौर में परिवार की सेविंग्स में गौरव की मेहनत का बड़ा योगदान था। उनके इन खुलासों से रिश्ते के कई पहलू सामने आए हैं, लेकिन शादी टूटने की असली वजह क्या रही, यह आकांक्षा और गौरव ही बेहतर जानते हैं।